गाजीपुर, जनवरी 21 -- सैदपुर। नगर स्थित कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय में सीएचसी आरबीएसके टीम ने राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य मंच के तहत किशोरियों के स्वास्थ्य संवर्धन के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में किशोरियों को किशोरावस्था में आने वाली विभिन्न शारीरिक और मानसिक समस्याओं, एनीमिया की रोकथाम, संतुलित पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता और मासिक धर्म प्रबंधन से संबंधित वैज्ञानिक और व्यवहारिक जानकारी दी गई। आरबीएसके टीम ने छात्राओं के हीमोग्लोबिन स्तर की जांच कर एनीमिया की पहचान की। इस दौरान सैनेटरी पैड और आयरन-फोलिक एसिड टैबलेट का वितरण भी किया गया। अंत में किशोरियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण अपनाने की शपथ दिलाई गई तथा कार्यक्रम की स्मृति में उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। डॉ. दिनेश सिंह ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.