बिहारशरीफ, मार्च 18 -- छात्रों को सौर ऊर्जा अपनाने का संदेश शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जल जीवन हरियाली दिवस के तहत शेखपुरा इंजीनियरिंग कॉलेज में सौर ऊर्जा को प्रोत्साहन और ऊर्जा बचत की अनिवार्यता विषय पर कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि के रूप में बिजली विभाग विद्युत कार्यपालक अभियंता इंजीनियर राकेश कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही हैं। लोगों को नवीकरणीय ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्राचार्य प्रो. संदीप तिवारी ने कहा कि ऊर्जा बचत और नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग ही भविष्य के सतत विकास का आधार है। उन्होंने छात्रों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने की सलाह दी। कार्यक्रम में प्रो. शशिकला कुमारी, डॉ. कमल कांत, प्रो. शंभू कुमार, प्रो. अभिषेक कुमार, प्रो. सौरभ कुमार आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.