बरेली, मई 22 -- बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थिसियोलॉजिस्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में गंगाशील आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल कमुआ में सीपीआर पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को चिकित्सकों ने कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) के बारे में जानकारी दी। साथ ही छात्रों को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. डीपी गंगवार, डॉ. रतन पाल सिंह, डॉ. आरके आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...