जमशेदपुर, फरवरी 23 -- ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन जमशेदपुर का जिला सम्मेलन सम्मेलन पर्यवेक्षक एआईएसएफ झारखंड राज्य सचिव कामरेड विक्रम कुमार की मौजूदगी में साकची स्थित पार्टी मुख्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मौके पर सम्मेलन का उद्घाटन भाषण सीपीआई जमशेदपुर जिला सचिव कामरेड अम्बुज कुमार ठाकुर ने दिया। उन्होंने एआईएसएफ के गौरवशाली इतिहास, आजादी के आंदोलन से लेकर आजतक छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों, शिक्षा के अधिकार और सामाजिक न्याय के लिए किए गए संघर्षों पर प्रकाश डाला। इसके बाद पूर्व जिला सचिव मुकेश रजक ने कहा कि एआईएसएफ का इतिहास सिर्फ संगठन का इतिहास नहीं, बल्कि छात्र आंदोलन के संघर्षों की गाथा है। धनंजय शुक्ला ने कहा कि छात्रों को केवल डिग्री नहीं, अधिकार और चेतना चाहिए। राज्य सचिव कामरेड विक्रम कुमार ने कहा कि आज देश में शिक्षा को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.