नैनीताल, मार्च 18 -- भीमताल। ग्राफिक एरा भीमताल परिसर में बुधवार को नेचर वोल्ट रिसाइकल्स ग्लोबल लिमिटेड और द लेक रिजॉर्ट के सहयोग से भारतीय शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सितार वादक पंडित पुरबायन चटर्जी ने प्रस्तुति दी। 13 वर्षीय सितार वादक हर्षवर्धन बजाज ने वंदे मातरम की प्रस्तुति दी। पंडित पुरबायन चटर्जी ने सितार वादन की बारीकियों से छात्रों को रूबरू कराया। यहां परिषद निदेशक प्रो. अनिल कुमार नायर ने पंडित पुरबायन चटर्जी को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...