हल्द्वानी, मई 25 -- हल्द्वानी। वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं और वन संरक्षण के प्रति स्कूली छात्रों को जागरूक करने के लिए सोमवार को राजकीय इंटर कालेज लामाचौड़ में पूर्व रेंजर मदन सिंह बिष्ट ने जागरूकता व्याख्यान दिया। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि यदि उन्हें वन में आग दिखाई दे तो वे समीपवर्ती वन चौकी में सूचना दे और यदि सम्भव हो तो आग बुझाने में सहयोग करें। उन्होंने वनस्पति संरक्षण संवर्धन एवं औषधीय पौधों के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी। यहां हेमंत कुमार, मोहन चंद जोशी, गणेश चंद उपाध्याय, दीपक पाण्डे, घनश्याम भट्ट, राजेन्द्र मोहन पडलिया, ब्रजेश्वरी बिष्ट, रेखा पंत, सुमन लता, ओमप्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...