छात्रों को सिखाएंगे उद्यम को सफल बनाना
कानपुर, सितम्बर 22 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। छात्रों को उद्यमिता की प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से डॉ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर दिव्यांगजन (एआईटीडी) और जन जागृत सेवा समिति (जेजेएसएस) के बीच बुधवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते के तहत छात्रों को उद्यम शुरू करने और उसे सफल बनाने की जानकारी प्रशिक्षण, सेमिनार, वेबिनार और व्याख्यान के माध्यम से दी जाएगी। जन जागृत सेवा समिति (जेजेएसएस) की पहल 'सफल उद्यमी बने खेल-खेल में' के तहत छात्रों को जेजेएसएस की कार्यप्रणाली और उसके लाभों की जानकारी दी जाएगी। संस्था के प्रतिनिधि छात्रों के साथ मिलकर उद्यमिता के व्यावहारिक पहलुओं पर काम करेंगे। छात्रों को व्यवसाय के विचार को विकसित करने, उसे शुरू करने और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। समिति के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.