हल्द्वानी, मार्च 17 -- नैनीताल। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भीमताल की ओर से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सलियाकोट धारी में तीन दिवसीय विज्ञान संचेतना कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संचालन कार्यक्रम प्रभारी डॉ. पूरन सिंह बुंगला ने किया। उनके द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों के अंदर वैज्ञानिक सोच एवं दृष्टिकोण को विकसित करना है। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में विज्ञान से संबंधित लगभग 15 प्रयोग कराए जाएंगे। इसी क्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने छात्रों को विज्ञान की बारीकियों से अवगत कराया गया| संदर्भदाता सुनील कुमार सिंह एवं राजेंद्र सिंह राठौड़ रहे| कार्यशाला 18 मार्च तक आयोजित की जाएगी। जिसमें विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रयोग छात्रों को करवाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...