चाईबासा, अगस्त 3 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। जगन्नाथपुर इंटर कॉलेज परिसर में आगामी विश्व आदिवासी दिवस एवं 8 सितंबर को गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने की तैयारियों को लेकर आदिवासी हो समाज महासभा और आदिवासी हो समाज युवा महासभा के पदाधिकारियों ने कॉलेज के छात्रों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों ने विश्व आदिवासी दिवस के महत्व तथा गुवा गोलीकांड के ऐतिहासिक संदर्भों पर विस्तार से जानकारी साझा की। आदिवासी हो समाज महासभा के केंद्रीय महासचिव सोमा कोड़ा ने छात्रों से समाज के विकास और सामाजिक सरोकारों से जुड़कर सकारात्मक योगदान देने की अपील की।बैठक में आदिवासी हो समाज महासभा एवं आदिवासी हो समाज युवा महासभा की ओर से 8 सितंबर को प्रखंड एवं अनुमंडल समिति के नेतृत्व में गुवा जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पि...