कानपुर, अप्रैल 10 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से शुक्रवार को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें कई कंपनियों ने छात्रों का चयन किया। ऑप्टिमम विंकिंग ड्राइव ने बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स) व फिजिक्स के छात्रों के लिए 2.40 से 3 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर चयन प्रक्रिया चलाई। इसमें 11 में से सात छात्र शॉर्टलिस्ट हुए। वहीं जुबिलेंट फूडवर्क्स ने एग्रीकल्चर, फूड टेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी व बायोटेक्नोलॉजी के 45 छात्रों में 38 का चयन कर ऑफर लेटर दिए। रियलिटी असिस्टेंट प्राइवेट लिमिटेड ने 5.50 से 7.20 लाख रुपये पैकेज पर 93 में से 18 छात्रों का चयन किया। ड्राइव का संचालन अंजली यादव ने किया। निदेशक डॉ. प्रवीण भाई पटेल के निर्देशन में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। विवि के कुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.