छात्रों को साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी
हरदोई, अप्रैल 3 -- हरपालपुर। साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए थाना पुलिस ने गुरुवार को ककरा स्थित मुनेश्वर सिंह इंटर कॉलेज में छात्रों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए और जागरूकता अभियान चलाया। उप निरीक्षक अंजना सचान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बैंक अधिकारी, सीबीआई अधिकारी या कोई प्रतिष्ठित व्यक्ति बताकर फोन, वीडियो कॉल या मैसेज के माध्यम से लोगों से ओटीपी, बैंक डिटेल, आधार, पैन और पासवर्ड जैसी संवेदनशील जानकारी नही दें। ऐसी कॉल या मैसेज आने पर तुरंत कॉल काटें और पुलिस को सूचित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.