फरीदाबाद, अप्रैल 23 -- पलवल, सरसमल। पृथ्वी दिवस के मौके पर डीएवी स्कूल पुलिस लाइन में जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें छात्रों को मुफ्त कानूनी सहायता, नालसा-हालसा योजनाओं और साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पिंकी शर्मा ने बताया कि जरूरतमंद लोगों को मुफ्त कानूनी मदद मिलती है। शिविर की शुरुआत पौधारोपण से हुई और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। इस दौरान निबंध, स्लोगन और पेंटिंग प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। यह भी पढ़ें- उवि बानो में हुआ विधिक जागरूकता कार्यक्रम यह भी पढ़ें- विश्व पृथ्वी दिवस : पर्यावरण की रक्षा को वृक्ष रक्षा बंधन कार्यक्रम यह भी पढ़ें- पौधों को धागा बांधकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की ...