हरदोई, जनवरी 29 -- हरदोई। विकासखंड बावन के उच्च प्राथमिक विद्यालय सकतपुर में शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम के तहत होने वाले विभिन्न अपराधों के प्रति जागरूक किया। यदि किसी के साथ साइबर से संबंधित कोई घटना होती है तो तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करें, जिससे अपराधियों को पकड़ा जा सके। प्रभारी निरीक्षक ने चोरी से बचाव के उपाय भी बताए। उन्होंने कहा कि घर के दरवाजे पर इंटरलॉक लगवाएं, क्योंकि ताला पड़ा होने से चोर पहचान लेते हैं कि घर में कोई नहीं है और वारदात को अंजाम दे देते हैं। संचालन इंचार्ज प्रधानाध्यापक केके दीक्षित ने किया। सहायक अध्यापक हिमांशु रंजन श्रीवास्तव, वंदना त्रिवेदी, सुषमा कटियार, बबीता सिंह उपस्थित रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.