गाज़ियाबाद, सितम्बर 1 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। मोहन नगर स्थित मॉडर्न कॉलेज में मंगलवार को बीएड सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित छात्रों के लिए आठ दिवसीय स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम दीक्षारंभ का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम एक से आठ सितंबर तक होगा। इस दौरान मुख्य वक्ता ऋषिकुलशाला की पाठ्यचर्या एवं शिक्षक विकास सहयोगी ज्योति देसवाल ने छात्रों को शिक्षक की भूमिका, व्यावसायिक विकास और नई शिक्षण विधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि छात्रों के व्यक्तित्व और भविष्य का मार्गदर्शक भी होता है। कॉलेज सचिव विनीत गोयल ने कौशल, नैतिक मूल्यों और नेतृत्व क्षमता के विकास पर जोर दिया। प्राचार्या प्रो. निशा सिंह ने कहा कि कार्यक्रम विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराने में मदद करेगा। उन्होंने बतााय की क...