छात्रों को वैश्विक व्यापार के लिए तैयार करने के लिए डीटीयू ने किया समझौता
नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) और फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशंस (फियो) ने अकादमिक और उद्योग के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए बुधवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत शोध, प्रशिक्षण, ज्ञान के आदान-प्रदान और व्यावसायिक विकास के साथ छात्रों और युवा पेशेवरों को वैश्विक व्यापार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उभरते अवसरों के लिए तैयार किया जाएगा।एमओयू के तहत दोनों संस्थान संयुक्त शोध परियोजनाएं, प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाएं, सेमिनार, सम्मेलन और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम संचालित करेंगे। डीटीयू के छात्रों के लिए इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराने के साथ शिक्षकों, विशेषज्ञों, शोध सामग्री, पाठ्यक्रम सामग्री और शोध प्रकाशनों का आदान-प्रदान भी किया जाएगा। दोनों संस्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.