गाज़ियाबाद, मार्च 26 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 स्थित इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज में गुरुवार को इंडो-रशियन प्रतिनिधिमंडल का आगमन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा, खुशहाली और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत वाइस प्रेसिडेंट विभूति शंकर के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने भारत-रूस के मजबूत संबंधों और शैक्षणिक सहयोग पर प्रकाश डाला। वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल ने शिक्षा में मानवीय मूल्यों और हैप्पीनेस के महत्व पर जोर दिया। इस दौरान महिलाओं के अधिकार और सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श भी हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ. डीके शर्मा समेत अन्य अधिकारियों ने संयुक्त शोध और शैक्षणिक सहयोग के अवसरों पर चर्चा की। संस्थान ने उम्मीद जताई कि इस पहल से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छात्रों को नए अवसर मिलेंगे। प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.