हरिद्वार, मार्च 17 -- राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज में राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केंद्र के सहयोग से वित्तीय प्रबंधन एवं जागरूकता कार्यशाला हुई। छात्रों को बैंकिंग सेवा, वित्तीय सुरक्षा और डिजिटल लेन-देन के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य वक्ता एसबीआई के सेवानिवृत्त डीजीएम संजय कुमार ने कहा कि डिजिटल युग में ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल भुगतान का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में वित्तीय सुरक्षा को लेकर सजग रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में ओटीपी, एटीएम पिन, पासवर्ड या बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें। साथ ही समय-समय पर पासवर्ड और पिन बदलें। सेवानिवृत्त मुख्य प्रबंधक दिनेश सूदन ने सुरक्षित बैंकिंग और वित्तीय अनुशासन पर जोर दिया। प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र चौहान ने वक्ताओं का आभार जताया। इस अवसर पर सचिव राजेश देवी, दु...