छात्रों को वित्तीय साक्षारता के प्रति किया जागरूक
मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। बीआरएबीयू के पीजी हिन्दी विभाग में मंगलवार को एएमएफआई (एसेट मैनेजमेंट सोसाइटी ऑफ इंडिया) और आईआईएम बोधगया के तत्वावधान में छात्रों को वित्तीय साक्षरता पर जागरूक करने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में स्नातकोत्तर द्वितीय एवं चतुर्थ सत्र के विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यशाला के बाद सेबी निवेशक जांच परीक्षा भी विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई। परीक्षा पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को सेबी की तरफ से प्रमाणपत्र भी दिये गये। कार्यशाला को आईआईएम बोधगया के एमबीए छात्र सौविक पांडेय ने संचालित किया। इस अवसर पर विभाग की अध्यक्ष प्रो. कुमारी आशा, प्रो. सुधा कुमारी, प्रो. कल्याण कुमार झा, डॉ. राकेश रंजन, डॉ.उज्ज्वल आलोक एवं डॉ. साक्षी शालिनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन डॉ. सुशांत कुमार न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.