छात्रों को वितरित किया गया लैपटाप
देवरिया, जून 5 -- देवरिया, निज संवाददाता । उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से विकास भवन स्थित गांधी सभागार में गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने योजना से लाभान्वित 14 बच्चों को लैपटॉप वितरित किया। छात्र कक्षा 9 व उससे ऊपर की कक्षाओं में अध्ययनरत हैं।सीडीओ ने कहा कि डिजिटल संसाधनों का उपयोग कर बच्चे अपनी शिक्षा को और बेहतर बना सकते हैं तथा अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा बताया गया कि जनपद में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के अंतर्गत कुल 439 बच्चे आच्छादित हैं, जिन्हें शासन की विभिन्न कल्याणकारी सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- UPSC, SSC, NDA जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.