गोरखपुर, अप्रैल 4 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। नए शैक्षिक सत्र के तहत शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्य स्तर पर स्कूल चलो अभियान की शुरुआत के बाद जनपद में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। नगर क्षेत्र स्थित कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय रावत पाठशाला में सजीव प्रसारण के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक महेंद्र पाल सिंह, जिलाधिकारी दीपक मीणा, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें एवं स्कूल बैग वितरित किए गए। साथ ही "स्कूल चलो अभियान" को हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.