आजमगढ़, नवम्बर 30 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बकेश गांव के पास शनिवार की सुबह छात्रों को लेकर स्कूल जा रही वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। वैन में सवार चार छात्र घायल हो गए। दुर्घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। गांव के लोगों ने छात्रों को वैन से बाहर निकाला। घायल छात्रों को लालगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के राम आधार मेमोरियल पब्लिक स्कूल की वैन करीब 10 छात्रों को लेकर सुबह स्कूल जा रही थी। बकेश गांव से पुरसुड़ी की ओर जाते समय आरसीसी मार्ग पर मोड़ के पास वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद छात्रों में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना के बाद तुरंत गांव के लोग बचाव के लिए पहुंच गए। घायल छात्रों को किसी तरह से लोगों ने बाहर निकाला। घायल छात्रों में बकेश गांव निवासी नौ वर्षीय लकी, पांच वर्षीय प्रगति, पांच वर्षीय नैंसी, छह वर्षीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.