बहराइच, अप्रैल 1 -- बहराइच,संवाददाता। जिले के बेसिक स्कूलों में बुधवार को नए शिक्षण सत्र का औपचारिक शुभारंभ हो गया। विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं को शिक्षकों ने रोली-टीका लगाकर व पुष्पवर्षा का स्वागत किया। पहले दिन बच्चों से संवाद स्थापित किया गया। साथ ही स्कूल अभियान का भी आगाज कर गांवों में पहुंचकर शिक्षकों ने अभिभावकों से संपर्क कर प्रवेश कराने का आवाह्न किया। बीएसए ने कहा कि समय से दाखिला संग कक्ष संचालन पहली प्राथमिकता में शामिल है। जिले में 2903 बेसिक स्कूलों का संचालन हो रहा है। इन स्कूलों में नए शिक्षण सत्र का शुभारंभ संग नए बच्चों के प्रवेश का सिलसिला शुरू हो गया है। बीएसए आशीष कुमार सिंह ने कहा कि सभी बीईओ को अपने-अपने क्षेत्रों के विद्यालयों में छात्र संख्या व उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं,ताकि एक भी बच्चा शिक्षा के अध...