छात्रों को रोजगार परक शिक्षा मिलेगी
गुड़गांव, अगस्त 1 -- गुरुग्राम,साक्षी रावत। शिक्षा को उद्योगों की जरूरतों से जोड़ने की दिशा में गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने बड़ा कदम उठाया है। विश्वविद्यालय और गुरुग्राम इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के बीच शनिवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें उद्योगों की वास्तविक कार्यप्रणाली से जोड़ना और रोजगार के लिए अधिक सक्षम बनाना है। एमओयू के तहत विद्यार्थियों को इंटर्नशिप, औद्योगिक भ्रमण, लाइव प्रोजेक्ट, उद्योग विशेषज्ञों से मार्गदर्शन, प्लेसमेंट सहायता और कौशल विकास कार्यक्रमों का लाभ मिलेगा। वहीं विश्वविद्यालय के शिक्षकों को उद्योग विशेषज्ञों के साथ संयुक्त शोध, संवाद और ज्ञान के आदान-प्रदान का अवसर मिलेगा। इसके अलावा विश्वविद्यालय में स्टार्टअप संस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.