छात्रों को रोजगारपरक शिक्षा और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दी
हरिद्वार, मई 18 -- उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से एसएमजेएन पीजी कॉलेज स्थित अध्ययन केंद्र में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों, रोजगारपरक शिक्षा और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही निःशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के अपर निदेशक प्रो. एमएम जोशी ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों के छात्र बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय से जुड़ रहे हैं। जनवरी 2026 के शीतकालीन सत्र में छात्र संख्या 40 हजार से अधिक पहुंच चुकी है, जो विश्वविद्यालय की बढ़ती स्वीकार्यता का प्रमाण है। डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा से वंचित वर्गों तक उच्च शिक्षा पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.