मेरठ, मार्च 20 -- चौ.चरण सिंह विवि ने यूजी-पीजी सेमेस्टर में प्रोजेक्ट फीस में कटौती कर दी है। पूर्व महामंत्री अंकित अधाना द्वारा प्रोजेक्ट फीस का मुद्दा उठाने और सहारनपुर विवि में हुई कटौती का आदेश सीसीएसयू को सौंपा था। छात्रों ने सीसीएसयू में भी प्रोजेक्ट फीस कम करने की मांग की थी। विवि ने वित्त समिति में प्रोजेक्ट फीस कम करते हुए इसे सहारनपुर विवि के समान कर दिया। अब तक यूजी-पीजी में प्रोजेक्ट फीस 1390 एवं 1520 रुपये ली जा रही थी, लेकिन फैसले के बाद यह आठ सौ रुपये रहेगी। गुरुवार को हुई कार्यपरिषद की बैठक में विवि ने इसे अनुमोदित कर दिया। विवि ने 59 मेधावियों को पीएचडी उपाधि भी प्रदान की है। बैठक में रजिस्ट्रार डॉ.अनिल यादव, वित्त अधिकारी रमेश चंद्र, परीक्षा नियंत्रक वीरेंद्र मौर्य, डिप्टी रजिस्ट्रार सत्य प्रकाश, प्रो.अनिल मलिक, प्रो.वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.