विकासनगर, अगस्त 8 -- द एनफील्ड स्कूल, विकासनगर में शनिवार को राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान के तहत प्रेरणादायी एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, संस्कार और सुदृढ़ चरित्र का विकास करने के साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करना रहा। स्वदेशी जागरण मंच के विभाग प्रमुख रघुनाथ सिंह ने अभियान के उद्देश्यों और राष्ट्र प्रथम की भावना पर प्रकाश डालते हुए चरित्र निर्माण के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि सशक्त राष्ट्र का निर्माण तभी संभव है, जब नागरिकों का चरित्र मजबूत, विचार सकारात्मक और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना प्रबल हो। मुख्य अतिथि डॉ. अतुल कृष्ण ने विद्यार्थियों को संस्कार, अनुशासन, मेहनत और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को जीवन में अपनाने के लिए प्र...