संभल, जनवरी 11 -- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एसपी केके बिश्नोई के निर्देशन जनपद में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत शनिवार को हिंद इंटर कॉलेज में विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही छात्रों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, सड़क पार करते समय ज़ेब्रा क्रॉसिंग का प्रयोग करने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छोटी-छोटी लापरवाहियां बड़े हादसों का कारण बन सकती हैं। इसलिए सड़क पर हमेशा सतर्क और अनुशासित रहना आवश्यक है। छात्रों को यह भी समझाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.