आगरा, अगस्त 24 -- डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय परिसर स्थित यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल में भारत स्काउट एवं गाइड के प्रथम सोपान शिविर का समापन हुआ। पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कक्षा छह से आठ तक के छात्रों ने भाग लिया। शिविर के दौरान प्रशिक्षक ध्रुव पटेल और आर्या मिश्रा द्वारा विद्यार्थियों को स्काउट एवं गाइड के विभिन्न कौशलों और अनुशासन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर रोवर कमिश्नर पंकज शर्मा, मुख्य अतिथि प्रो.आरके अग्निहोत्री, प्रधानाचार्य सौरभ निषाद, सीमा यादव, पुष्पेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...