धनबाद, मार्च 19 -- धनबाद। गुरुनानक कॉलेज में बुधवार को डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीबीएमकेयू एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना), आईआईटी बीएचयू, माइंड शेयर के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ सैय्यद जुल्फी, जतिन खन्ना, अमोल गायकवाड ने भारतीय वित्तीय प्रणाली की संरचना, डिजिटल लेन-देन में सावधानियां, वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव, मोबाइल व इंटरनेट के उपयोग तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी यूनिट वन प्रो दलजीत सिंह, यूनिट दो प्रो अभिषेक सिन्हा समेत अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...