वाराणसी, अगस्त 8 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज परिसर स्थित राजर्षि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में नवप्रवेशित छात्र प्रेरण कार्यक्रम के अंतिम दिन कॅरियर और उद्यमिता का मंत्र दिया गया। मुख्य अतिथि इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के राष्ट्रीय सचिव और द स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश भाटिया रहे। विशिष्ट अतिथि नीरज पारिख, बृजेश केशरी, टी. गजानन जोशी, सत्य प्रकाश मालवीय और अरुणेश रावत ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। आरएसएमटी के निदेशक प्रभारी प्रो. अमन गुप्ता ने विद्यार्थियों से निरंतर सीखने और कौशल विकास पर जोर दिया। अंत में छात्र स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन का समन्वय डॉ. प्रीति सिंह और डॉ. सीपी सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...