छात्रों को मिला ऑफर लेटर, खिले चेहरे
लखीमपुरखीरी, जून 2 -- डीसीएम श्रीराम स्किल अकादमी, अजबापुर में असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन एवं सोलर बैच-7 के प्रशिक्षुओं को ऑफर लेटर वितरित किए गए। रोजगार का अवसर मिलने पर छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल रहा। समारोह में डीसीएम श्रीराम फाउंडेशन की प्रेसिडेंट अमन पन्नू, असिस्टेंट प्रेसिडेंट मनीष जोशी, यूनिट हेड पीके सिंह व एचआर हेड केएन राय मौजूद रहे। प्रशिक्षुओं का चयन मदरसन सुमि सिस्टम्स, नोएडा और एमोवियो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मानेसर में हुआ है। मनीष जोशी ने इसे छात्रों की मेहनत का परिणाम बताते हुए उन्हें अनुशासन और तकनीकी दक्षता के साथ कार्य करने की सलाह दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.