छपरा, अप्रैल 5 -- बनियापुर में शिक्षक संगोष्ठी में पहुंचे जेपीयू के कुलपति बनियापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के हरपुर छतवां में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक परशुराम सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के कुलपति प्रो डा प्रमेन्द्र कुमार बाजपेई और विशिष्ट अतिथि अवकाश प्राप्त सहायक क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक ब्रजेन्द्र कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। आयोजन काम्पीटिशन पब्लिक स्कूल द्वारा किया गया। इस अवसर पर मैट्रिक परीक्षा 2026 में बिहार राज्य में सातवां और सारण जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अमित कुमार राय व अस्सी प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अन्य छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि और व...