मुरादाबाद, जुलाई 10 -- सीएल गुप्ता नेत्र संस्थान के अंतर्गत संचालित स्कूल ऑप्टोमेट्री के 2021 के बैच का शुक्रवार को फेयरवेल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर स्कूल के छात्र छात्राओं ने प्रस्तुतियों से समा बांधा। विदाई ले रहे छात्रों के बैच को गेम्स खिलाए गए। डायरेक्टर डॉ.प्रदीप अग्रवाल ने ऑप्टोमेट्रिस्ट के रूप में जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के लिए तत्पर रहने का संकल्प छात्रों को दिलाया। संचालन कशिश ने किया। डॉ.अमन, डॉ.मुकेश, डॉ.स्नेहा, डॉ.संजय ने सभी छात्रों को सर्टिफिकेट देकर उन्हें बैचलर ऑफ ऑप्टोमेट्री की डिग्री से नवाजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...