नैनीताल, अप्रैल 7 -- कैलाश नेगी, गरमपानी। बेतालघाट स्थित शहीद खेमचंद्र डौर्बी डिग्री कॉलेज में मंगलवार को 'देवभूमि उद्यमिता योजना' के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। प्राचार्य प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार ने युवाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु लघु उद्योगों की महत्ता बताई। मुख्य वक्ता भूपेंद्र सिंह मेहरा और डॉ. इप्सिता सिंह ने छात्र-छात्राओं को स्वरोजगार के विभिन्न चरणों की जानकारी देते हुए उद्यमिता के क्षेत्र में बढ़ने हेतु प्रेरित किया। यहां डॉ. तरुण कुमार आर्य, डॉ. दीपक, ममता पांडे, डॉ. निर्मला, संतोष कुमार भारती आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...