हरिद्वार, मई 10 -- हरिद्वार, संवाददाता। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान एवं सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग में आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, परिणाम आधारित शिक्षा और उद्योगोन्मुखी पाठ्यक्रमों की उपयोगिता पर गहन चर्चा की गई। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों को बदलते शैक्षणिक परिदृश्य के अनुरूप कौशल आधारित एवं व्यावहारिक शिक्षा की आवश्यकता से अवगत कराया। यह कार्यक्रम गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय और श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, टिहरी गढ़वाल के बीच हुए एमओयू के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष, साथ ही आईक्यूएसी एवं एकेडमिक, रिसर्च एंड डेवलपमेंट के निदेशक प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.