बुलंदशहर, अप्रैल 23 -- क्षेत्र के अमर सिंह पीजी कालेज लखावटी में बुधवार को उद्यान विभाग द्वारा सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ कालेज के कार्यवाहक प्राचार्य ओवीएस ठेनुआ ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि जिला उद्यान अधिकारी अनिल कुमार भारती, दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में छात्रों को उद्यानिकी के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न अवसरों के बारे में जानकारी दी। एके शर्मा ने भी छात्रों को इस प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। प्रोफेसर बीके प्रसाद, एसके बैरागी ने कार्यक्रम की गुणवत्ता एवं इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। संचालन आर चंद्रा एवं अंजना कोलिया ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.