नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- नई दिल्ली। सरकारी स्कूलों में प्रदूषण की रोकथाम को लेकर जागरुकता कार्य योजना लागू की गई है। अलग-अलग कार्य दिवस के दौरान कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इसमें वाइल्ड लाइफ और जैवविविधता, प्लास्टिक प्रदूषण का अंत, धूल प्रदूषण की रोकथाम और वन महोत्सव सहित कई तरह की योजनाएं शामिल हैं। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने स्कूलों को परिपत्र जारी किया है। पर्यावरण विभाग की बैठक में शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में छात्रों के बीच पर्यावरण के विषयों पर जागरुकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। वहीं, स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि कार्यशालाओं और गतिविधियों की रिपोर्ट प्रति माह रिपोर्ट विभाग को देनी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.