बेगुसराय, सितम्बर 2 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। हिन्दुस्तान ओलंपियाड को लेकर विभिन्न स्कूलों में बच्चों का उत्साह देखते बन रहा है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जिले भर के विभिन्न स्कूलों में निबंधन करवाने वाले छात्र-छात्राओं की लगातार संख्या बढ़ रही है। बुधवार को बछवाड़ा प्रखंड के रानी गांव स्थित तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने भी अपना निबंधन कराया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: हिन्दुस्तान ओलंपियाड को लेकर बच्चे उत्साहित स्कूल के निदेशक का बयान मौके पर स्कूल के निदेशक अमित कुमार विक्रम ने कहा कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभा को निखारने का अवसर मुहैया करा रहा है। हिन्दुस्तान अखबार की ओर से आयोजित होने वाला ओलंपियाड बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर अनुभव देने के साथ-साथ उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सश...