गाजीपुर, दिसम्बर 9 -- गाजीपुर। अर्चना योगायतन, नई दिल्ली की ओर से संचालित ऋषि विद्या और कृषि विद्या आधारित राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को एमएएच इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। तनावपूर्ण जीवनशैली और प्रदूषण के बढ़ते प्रभावों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं और कई शिक्षकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक योग सत्र से हुई, जिसमें योगगुरु डॉ. सत्यनारायण यादव ने मानसिक तनाव कम करने, शारीरिक स्वास्थ्य और संतुलित जीवनशैली पर उपयोगी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने सात्विक आहार की अनिवार्यता पर जोर दिया। इसके बाद सामूहिक वृक्षारोपण किया गया और विद्यार्थियों को सात्विक आहार के रूप में अंकुरित चना व केला वितरित किया गया। एमएएच इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुहम्मद खालिद अमीर सहित अनेक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.