बरेली, मई 15 -- जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज हिमकरपुर चमरोआ में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों तथा विभिन्न खेलों में विद्यालय का नाम राज्य स्तर तक बड़ाने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष गंगवार व ग्राम प्रधान हिमकरपुर चमरोआ कमलापति ने पुरस्कृत किया। डॉ. आशुतोष ने विद्यार्थियों को लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया एवं समय की महत्वता को बताया। विशिष्ट अतिथि डॉ. शरद कांत शर्मा व आरएसएस जिला पर्यावरण मंत्री देवेश ने विद्यार्थियों को नैतिकता का पाठ दिया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अजीत सक्सेना व प्रबंधक ललित मोहन गंगवार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- केसर विद्यापीठ में मेधावियों का सम्मान

हिंदी हिन्दु...