छात्रों को पीटने के प्रकरण का बीएसए ने लिया संज्ञान
मथुरा, मई 17 -- शिक्षक द्वारा तीन छात्रों को डंडों से पीटने के मामले का बीएसए रतनकीर्ति ने संज्ञान लेते हुए खण्ड शिक्षाधिकारी गोवर्धन को पत्र लिख कर प्रकरण की तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने को कहा है। गौरतलब है कि गोधवर्धन थाना क्षेत्र के ग्राम सकरवा स्थित निजी संस्था द्वारा संचालित एक स्कूल में सकरवा निवासी बच्चा कक्षा तीन में पढ़ता है। शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे वह रोज की तरह स्कूल पहुंचा था। आरोप है कि एक शिक्षक ने विवेक से कोई सवाल पूछा। उसका जवाब वह नहीं दे सका। इस पर शिक्षक ने उसे पहले धूप में खड़ा किया। इसके बाद मुर्गा बना दिया। शिक्षक ने उसे प्लास्टिक की पाइप से पीटा। आरोप है कि इससे एक दिन पहले कक्षा दो में पढ़ने वाले दो सगे भाइयों को भी शिक्षक ने इसी प्रकार की सजा दी थी। छात्रों ने शिक्षक की इस हरकत की शिकायत परिजनों से की। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.