विकासनगर, फरवरी 2 -- वर्ल्ड वेटलैंड डे पर सोमवार को आरक्षी प्रशिक्षण केंद्र रामपुर मंडी में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके साथ ही उन्हें बर्ड वॉचिंग भी कराई गई। प्रतियोगिता के तहत सब जूनियर वर्ग में सनसाइन एकेडमी की खुशी पहले स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में आदर्श विद्यालय कल्याणपुर की अनुष्का प्रथम, सेपियंस स्कूल की मनस्वी द्वितीय, सरस्वती विद्या मंदिर ढालीपुर की आसमां तीसरे स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में सेपियंस स्कूल के आदर्श चौहान प्रथम, अक्षिका नेगी द्वितीय और आईपीएस बाबूगढ़ की आस्था ने तृतीय स्थान हासिल किया। एसडीओ विभु ने छात्र छात्राओं को वर्ल्ड वेटलैंड डे के महत्व की जानकारी दी, जबकि पक्षी विशेषज्ञ प्रदीप सक्सैना ने परिंदों के संसार से रूबरू कराया। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी आनंद रावत...