देहरादून, अप्रैल 4 -- देहरादून। डीबीएस कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष हर्ष राणा और अन्य पदाधिकारियों की ओर से शनिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इसके माध्यम से उन्होंने देहरादून के निजी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विभिन्न क्षेत्रों से आए छात्राओं की रसोई गैस से जुड़ी समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि दूरदराज से आए छात्रों को गैस की कमी, समय से सिलेंडर नहीं मिल पाने और बढ़ती कीमतों के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसका असर पढ़ाई और स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि छात्रों को नियमित रूप से सिलेंडर गैस की सप्लाई मिले और निजी संस्थानों के छात्रों की समस्या हल करने के लिए जिला प्रशासन और खाद्य आपूर्ति विभाग ठोस कदम उठाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.