छात्रों को ध्यान लगाने के लिए प्रेरित किया
नोएडा, अगस्त 20 -- ग्रेटर नोएडा। आईटीएस कॉलेज में नव प्रवेशित बीटेक बैच 2026-30 के इंडक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत इस्कॉन द्वारा ध्यान एवं मेडिटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, आंतरिक शांति, एकाग्रता, भावनात्मक संतुलन तथा सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित करना रहा। सत्र के दौरान विद्यार्थियों को ध्यान एवं सजग जीवनशैली के महत्व से परिचित कराया गया। शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ व्यक्तिगत एवं मानसिक स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। यह भी पढ़ें- नवप्रवेशित छात्रों को अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.