देहरादून, अप्रैल 4 -- देहरादून। खंड शिक्षा अधिकारी रायपुर हेम लता गौड़ ने शनिवार को रायपुर ब्लॉक के राजकीय विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक की। जिसमें मुख्य रूप से राजकीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए घर- घर जाकर संपर्क करने और सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी देते हुए प्रवेश के लिए प्रेरित करने को अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अब तक सरकारी विद्यालयों में कुल 540 नए बच्चों ने प्रवेश लिया है। इसके अलावा बैठक में निशुल्क पुस्तकों की प्राप्ति, विद्यालयों को साधन सुविधा संपन्न बनाने पर जोर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.