आजमगढ़, फरवरी 4 -- आजमगढ़। सैदवारा स्थित एक निजी विद्यालय के छात्रों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गयी। सीओ सदर आस्था जायसवाल ने छात्र-छात्राओं के साथ संवादात्मक सत्र आयोजित किया। जिसमें साइबर सुरक्षा से संबंधित उनके प्रश्नों का सरल, स्पष्ट और व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से समाधान किया गया। साइबर सेल प्रभारी सागर कुमार रंगू ने जागरूक किया। इस दौरान साइबर ठगी के होने की स्थिति में तत्काल की जाने वाली कार्रवाई, सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से संपर्क और मित्रता के संभावित खतरे, मोबाइल फोन गुम, चोरी, हैक होने की स्थिति में सुरक्षा उपाय, ऑनलाइन पढ़ाई और गेमिंग के दौरान व्यक्तिगत डाटा की गोपनीयता आदि के संबंध में जानकारी दी गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.