देहरादून, फरवरी 6 -- देहरादून। डीआईटी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को करियर सर्विसेज़ एवं डेवलपमेंट सेंटर के माध्यम से ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का आयोजन किया गया। जिसमें 300 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कुलपति प्रो. जी रघुराम ने आयोजन को विद्यार्थियों के भविष्य के लिए उपयोगी पहल बताया। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलसचिव डॉ. सुरभि सचदेवा ने किया। जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय शिक्षा और वैश्विक दक्षताओं के महत्व के बारे में बताया। मेले में विदेशी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने शैक्षणिक कार्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया और छात्रवृत्ति से जुड़ी जानकारी दी। आयोजन डीन प्रवीन सैवाल के नेतृत्व में हुआ। जबकि प्रबंधक अभिषेक सरकार ने समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...