चंदौली, अप्रैल 3 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेवड़ी में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान पढ़ाई, दौड़, पहलवानी, कुश्ती, गोला फेंक सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि ने बच्चों को मेडल पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिताओं में पढ़ाई में कक्षा 8 बालिका वर्ग में रियासी प्रथम, काजल पाल द्वितीय पर रहीं। बालक वर्ग में सूरज कुमार गौतम प्रथम, प्रीतम राय द्वितीय रहे। दौड़ प्रतियोगिता में 200 मीटर में पायल प्रथम, 400 मीट...