देहरादून, मार्च 13 -- देहरादून। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सौड़ा सरोली देहरादून में करियर परामर्श व मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शुक्रवार को एक उद्यमिता कार्यशाला आयोजित की गई। इसका शुभारंभ मुख्यअतिथि व संदर्भदाता प्रभजोत सिंह दुलत, सह संदर्भदाता वैभव डिमरी, ग्राम प्रधान सूरज राणा, विद्यालय के प्रधानाचार्य राम बाबू विमल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान प्रबंधक आईडीबीआई बैंक तपोवन ने छात्रों को कक्षा 12 के बाद विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध व्यावसायिक विकल्पों की जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम बाबू विमल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बारहवीं के बाद अनेक क्षेत्रों में नौकरी और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। इस दौरान विद्यालय के भौतिकी प्रवक्ता प्रदीप बहुगुणा, ग्राम प्रधान सूरज राणा, बैंक अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.