देहरादून, फरवरी 17 -- देहरादून। माया देवी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज में मंगलवार को विधि पाठशाला और सांख्य योग फाउंडेशन की ओर से एबरेविएशन और मेडिसिन के सिद्धांत विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व न्यायाधीश राजेश टंडन, अधिवक्ता रितू गुंजन, डॉ. मुकुल शर्मा, प्रो. तृप्ति जुयाल सेमवाल और प्रो. आशीष सेमवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। पूर्व न्यायाधीश राजेश टंडन ने विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में विभिन्न विधि संस्थानों के शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर विधि क्षेत्र में योगदान देने वाले सुमन राघव, गीता चौधरी, मीणा नेगी, डॉ. अनुराधा, डॉ. शालिनी बहुगुणा, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. विनीता छेत्री, प्रो. अनिल कुमार दीक्षित, डॉ. राजेश कुम...